फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   robbery of 50 million rupees, four robbers arrested

कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटे 50 लाख, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sat, 09 Dec 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
robbery of 50 million rupees, four robbers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी से 50 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हाइवे गैंग के 4 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 40.5 लाख रुपए बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर को वे आईसर कैंटर गाड़ी लेकर गुड़गांव से प्लास्टिक का रोल भरकर अलवर के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 8:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां गाड़ी खाली करने के बाद वह और उसका साथी चंदन बाइक से गुटखा कंपनी के मैनेजर के घर जेल चौराहा पर पहुंचे। यहां उन्हें रुपयों का पैकेट देकर दिल्ली निवासी कमल को देने के लिए बोला। ये पैकेट लेकर वह वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन


इसी दौरान अलवर भिवाड़ी मार्ग पर माचा पेट्रोल पंप के सामने एक कार चालक ने हमारी गाड़ी के सामने कार लगा दी और कनपटी पर पिस्टल लगाकर 50 लाख रुपए का पैकेट और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगे पुलिस के हाथ

robbery of 50 million rupees, four robbers arrested
बरामद रुपए - फोटो : amar ujala
इसके बाद पूरी घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपितों राजेश, विपिन, पंकज और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 40 लाख 50 हजार रुपए, मोबाइल और देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। जबकि दो अन्य साथी मुकेश और मृत्युंजय फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed