फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   robbery in alwar

पिस्टल की नोंक पर आरएएस अधिकारी के फार्म हाउस पर लाखों की लूट

Fri, 21 Jul 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
robbery in alwar
- फोटो : डेमो फोटो
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के फार्म हाउस पर लूट का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर के बहरोड़ थाना इलाके के गांव गूंती में बीती देर रात आरएएस अधिकारी राधेश्याम मीणा के फार्म हाउस पर हथियारों से लैस 4 बदमाश घुस गए। बदमाशों ने फार्महाउस की देखभाल कर रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया और 70 हजार रुपए की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए। 


लूट गए साामन की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। शाहपुर निवासी सुबेसिंह ने बताया कि वह आरएएस राधेश्याम मीणा के फार्म हाउस पर परिवार सहित 4-5 साल से रहकर देखभाल करता है। रात को आए बदमाशों ने पहले दरवाजा खुलवाया और फिर कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट ले गए। चिल्लाने और बोलने पर लोहे के प्लास से अंगुलियों को दबाकर टॉर्चर किया गया। पुलिस ने आज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed