{"_id":"596c75874f1c1b00218b4682","slug":"robber-shot-the-businessman-at-night-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात घर में घुसकर व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात घर में घुसकर व्यापारी को गोली मारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
रात करीब ढाई बजे अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुसकर एक व्यापारी को गोली मार दी गई। जानलेवा हमले के बाद बदमाश भाग निकले। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने गंभीर हालत में व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया।
यह वारदात राजस्थान के बारां जिले में नाहरगढ़ थाना इलाके में हुई। जहां देर रात करीब ढाई बजे अज्ञात हथियारबंद बदमाश मंडी व्यापारी अजय गर्ग के मकान में घुस गए। आहट होने से घर में सो रहे व्यापारी और उसकी पत्नी जाग गई।
जाबांजी और होंसला दिखाते हुए अजय बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने इस दौरान एक लुटेरे पर हमला भी कर दिया, लेकिन साथी को बचाने के लिए दूसरे बदमाश लुटेरे ने देशी कट्टे से दो बार फायरिंग की। इसमें से एक गोली अजय के घुटने में लगी।

Trending Videos
गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी
revolver
इसके बाद भी वह बदमाशों से संघर्ष करते रहे और फिर खुद को एक कमरे में बंद कर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। परिजनों को फोन कर दिया। इससे दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद अजय की पत्नी ने पड़ौसियों की मदद लेकर घायल व्यापारी अजय गर्ग को बारां के जिला चिकित्सालय पहुचांया। जहां से उन्हें कोटा रेफर कर दिया।
घटना के बाद आज कस्बे के व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैंकड़ों व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी और नाहरगढ़ थाने का घेराव कर थानाप्रभारी को ज्ञापन दिया।व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग को लेकर लेकर धरना भी दिया।