{"_id":"5981905f4f1c1bf2418b4d64","slug":"road-accident-in-ajmer-one-dozen-child-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की टक्कर से स्कूली वैन पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर की टक्कर से स्कूली वैन पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इन दिनों वाहन चालकों की लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। आज भी एक ऐसी ही घटना के कारण एक दर्जन बच्चों की जान पर बन आई। इन सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना अजमेर जिले की है। शिक्षिका वृतिका शर्मा ने बताया कि पुष्कर से बच्चे वैन में सवार होकर माकड़वाली स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान होकरा गांव में तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन पलट गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से निकालकर पुष्कर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी बच्चों की मरहम-पट्टी की गई। गंभीर रूप से घायल हेमंत और निलाक्ष को जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुष्कर थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी जैसलमेर के सांकडा पुलिस थाना क्षेत्र में राजगढ़ सड़क मार्ग पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इससे 35 स्कूली बच्चे गम्भीर घायल हो गए थे। साथ ही, निजी विद्यालय संचालक महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।