{"_id":"59c385ea4f1c1b27688b5a5c","slug":"rape-with-two-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हे मां! दो साल की मासूम के साथ किया ये घिनौना काम, रोते-बिलखते मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हे मां! दो साल की मासूम के साथ किया ये घिनौना काम, रोते-बिलखते मिली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के दौरान हर कोई घर में देवी का पूजन करता है और माना जाता है कि कन्या देवी का रूप ही है। इसके बावजूद समाज का ऐसा चेहरा भी सामने आया है जहां दो साल की मासूम के साथ घिनौना काम करने की घटना ने शर्मसार कर दिया है।
मामला अजमेर के किशनगढ़ का है। किशनगढ़ के वृताधिकारी मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि आज सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र के गगनदीप सिनेमा के पास एक दो साल की मासूम बच्ची को नागौर निवासी बाबूलाल जांगिड़ बहला-फुसलाकर ले गया। उसने सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
इसके बाद जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी को धर दबोचा।

ऐसे आया पकड़ में
child rape
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आए लोगों ने बाबूलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम को यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद किशनगढ़ के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। हालांकि, पुलिस ने लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।