फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rape victim girl gave birth to a daughter, Family do not adopt new born

सौतेले भाई से रेप की शिकार नाबालिग बनी मां, परिजनों ने नवजात को 'ठुकराया'

Tue, 24 Oct 2017 04:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Rape victim girl gave birth to a daughter, Family do not adopt new born
rape
सौतेले भाई ने पन्द्रह साल की नाबालिग बहन के साथ रेप किया था। अब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता के परिवार ने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


ये सनसनीखेज मामला चुरू के सरदार शहर का है। यहां एक सौतेले भाई ने 15 वर्षीय किशोरी का रेप कर दिया। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने सोमवार को चुरू के राजकीय डीबी अस्पताल के मातृ शिशु केंद्र में लड़की को जन्म दिया।
विज्ञापन


बच्ची के जन्म के बाद परिजनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद मामले में बाल कल्याण समिति ने समझाईश की, लेकिन परिजन नहीं माने। ऐसे में बच्ची को बाल कल्याण समिति ने संभाला। बच्ची की तबीयत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पीड़िता की मां की मानसिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे में उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पीड़िता का सौतेला भाई भी नाबालिग है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन का गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। जैसे ही उसकी सौतेली मां को पता लगा तो उसने उसे घर से निकाल दिया। किशोरी अपनी दादी के पास चली गई।

सौतेली मां को पता था सब

Rape victim girl gave birth to a daughter, Family do not adopt new born
प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पिता करीब डेढ़ साल से विदेश में काम कर रहा है। इसके बाद वह अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक अकरम से बातचीत होने लगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन मां की गैर मौजूदगी में अकरम ने उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने लगा। कई बार तो मां की मौजूदगी में ही उसने गलत व्यवहार भी किया। आरोप है कि इसके बाद सौतेले भाई ने भी उसके दुष्कर्म किया। जब उसके गर्भ ठहरगया तो मां ने उसे घर से निकाल दिया।

घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता अपनी दादी के पास पहुंची और अपनी पूरी कहानी बताई। दादी ने उसे लेकर पुलिस थाने में सौतेल मां, सौतेले भाई और अकरम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अब पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया है, जिसे परिवार ने अपनाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed