{"_id":"58fc836e4f1c1be6398b6168","slug":"rape-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर में नाबालिग से दुष्कर्म, जयपुर रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकर में नाबालिग से दुष्कर्म, जयपुर रैफर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
एसके अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले को लेकर इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पताशों की गली में एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली। इस पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है और यहां कचरा बीनने का कार्य करती है। लड़की ने अपने बयानों में बताया है कि दोपहर में पताशों की गली में वह कचरा इकट्ठा कर रही थी इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की।
इस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता को श्रीकल्याण चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर जिला कलक्टर केबी गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के इलाज के लिए चिकित्सकों को हिदायत दी। बच्ची की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर किया है।