फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape case in jaipur and accused arrest in sindhicamp

26 का लड़का, 47 की महिला, फेसबुक पर बेमेल दोस्ती का यह अंजाम

Sun, 09 Apr 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 09 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
rape case in jaipur and accused arrest in sindhicamp
आरोपी मयंक - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में 26 साल के एक लड़के ने फेसबुक पर 47 साल की एक महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद चैटिंग के दौरान लड़के ने कंम्यूटर आॅपरेटर की नौकरी लगवाने के बहाने महिला को सिंधी कैंप बस स्टैंड के समीप एक होटल में बुलाया। वहां दुष्कर्म कर मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को व्हाट्सअप पर अश्लील फोटो व गंदे मैसेज भेजे। तब दुष्कर्म की शिकार महिला ने 5 अप्रैल को सिंधीकैंप थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 26 वर्षीय मयंक लक्षकार उर्फ बिट्टू है, जो देवली, जिला टोंक का रहने वाला है और एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। वहीं पीड़िता सुभाष नगर, शास्त्री नगर इलाके में रहती है। मयंक और पीड़िता विवाहिता के बीच फेसबुक पर पहचान हुई। चैटिंग करने लगे। इसी दौरान मयंक ने विवाहिता को कम्प्यूटर की जानकारी होने से एक कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कही। 24 मार्च को उसे सिंधीकैंप में होटल सिद्दार्थ बुलाया। मयंक की बातों में आकर पीड़िता होटल पहुंची। जहां मयंक ने उससे दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद मयंक उसे व्हाट्सअप पर उसके आपत्तिजनक फोटो भेजकर परेशान करने लगा। चैटिंग में गलत मैसेज किए। हेमंत ने उसे दुष्कर्म कर बनाए गए वीडियो को यू ट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी और फिर उससे रुपयों की मांग करने लगा। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल को जब्त कर वीडियो क्लिपिंग की बरामदगी के प्रयास करेगी। इस पर विवाहिता ने मुकदमा दर्ज करवाया। जिसकी जांच थानाप्रभारी मनफूल गोदारा को सौंपी गई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed