{"_id":"59bb86e84f1c1b8a688b4b64","slug":"ram-rahim-s-bodyguard-was-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 साल से राम रहीम का बॉडीगार्ड रहा सिपाही गिरफ्तार, अब उगलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल से राम रहीम का बॉडीगार्ड रहा सिपाही गिरफ्तार, अब उगलेगा राज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का एक और विश्वस्त पुलिस की जद में आ गया है। यह विश्वस्त राजस्थान पुलिस का ही सिपाही था, जिसे राम रहीम की सुरक्षा में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि इससे होने वाली पूछताछ में पंचकूला में हुए बवाल से जुड़े कई राज भी खुल सकते हैं।
दरअसल हनुमानगढ़ पुलिस के सिपाही ओम बुड़ानिया को गुरमीत राम रहीम के साथ सुरक्षा में लगाया गया था। खास बात यह है कि यह सिपाही 12 सालों से लगातार राम रहीम के साथ ड्यूटी पर लगा हुआ था। पंचकूला में राम रहीम के कोर्ट में आने के बाद से लेकर वहां हुए बवाल से ही पंचकूला क्राइम ब्रांच की नजर इस सिपाही पर थी।
क्राइम ब्रांच ने बुड़ानिया की पल पल की खबर रखी। पंचकूला क्राइम ब्रांच को अंदेशा है कि बाबा को भगाने की योजना से लेकर पंचकूला में हुए हंगामे की योजनाओं समेत दूसरे कई बड़े राज बुड़ानिया को पकड़ने जाने के बाद खुल सकते हैं। पंचकूला क्राइम ब्रांच ने इसके लिए हनुमानगढ़ पुलिस को मेल भेजकर बुड़ानिया को बुलाया।

पूरे मामले में कौन कौन थे
बाबा गुरमीत राम रहीम
बुड़ानिया पंचकूला पहुंचे तो वहां उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। पंचकूला में हुए हंगामे के बाद से राम रहीम और उससे जुड़े कई लोगों पर मुकदमें चल रहे हैं। अब बुड़ानिया से पूछताछ की जाएगी कि इस पूरे मामले में कौन कौन लोग शामिल थे।
दूसरी तरफ राजस्थान से राम रहीम और उससे जुड़े लोगों की जड़ें होने के कारण गहन तलाश अभियान भी चुपचाप चल रहा है। यही कारण है कि हनीप्रीत के ड्राइवर पकड़े जाने के बाद इस सिपाही को भी उठाया गया है।
दूसरी तरफ राजस्थान से राम रहीम और उससे जुड़े लोगों की जड़ें होने के कारण गहन तलाश अभियान भी चुपचाप चल रहा है। यही कारण है कि हनीप्रीत के ड्राइवर पकड़े जाने के बाद इस सिपाही को भी उठाया गया है।