फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan three weapons smugglers arrested from kota by sog

हथियार तस्करों पर शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 28 Dec 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
rajasthan three weapons smugglers arrested from kota by sog
गिरोह से बरामद अवैध हथियार - फोटो : Vishnu Sharma
नए साल की शुरुआत से पहले ही प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। तस्करों के नेटवर्क में सेंध लगाते हुए पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को आज धर दबोचा। उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी संजय श्रोत्रिय ने बताया कि जैतारण, पाली निवासी गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल देबासी उम्र 45 साल तथा बिलाड़ा, पिपाड़ जोधपुर निवासी देवाराम देवासी उम्र 40 साल व बाबूलाल विश्नोई उम्र 55 साल है। इनके कब्जे से बरामद हथियारों को गैंग ने मध्यप्रदेश से 15 लाख रुपए में खरीदा था और इन हथियारों की सप्लाई जोधपुर व पाली में होनी थी।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी करण शर्मा के नेतृत्व में एसओजी ने स्विफ्ट डिजायर कार में सवार इन हथियार तस्करों को बूंदी जिले में हिंडौली टोलनाके पर पकड़ा। सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से चोरी छिपे तीन युवक अवैध हथियारों की खेप को एक कार में छिपाकर जयपुर की ओर लेकर आ रहे थे। सूचना मिलने पर कोटा एसओजी ने कार्रवाई करते हुए हाइवे पर नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहले होटल से पकड़े गए थे तस्कर

rajasthan three weapons smugglers arrested from kota by sog
गिरफ्तार आरोपी हथियार तस्कर - फोटो : Vishnu Sharma
नाकाबंदी प्वाइंट पर कार को रुकवा लिया गया। एसओजी ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर तीनों हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार ​तस्करों के कब्जे से 14 अवैध पिस्टल, 56 कारतूस और 18 मैग्जीन बरामद की गई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसओजी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौडगढ़ में निंबाहेड़ा से एक होटल में दबिश देकर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 20 अवैध पिस्टल व रिवॉल्वर जब्त की थी।

प्रारंभिक पूछताछ में  भी सामने आया था कि यह अवैध हथियार प्रतापगढ़ में रहने वाले एक मदरसा टीचर ने मंगवाए थे। जो ​कि घर से गायब चल रहा है। यह गैंग भी मध्यप्रदेश से 27 हजार रुपए में एक रिवॉल्वर व पिस्टल खरीदकर यहां 55 हजार रुपए में बेचती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed