लिफ्ट देने के बहाने बीएड छात्रा से होटल में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड कर रही एक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
यह मामला है राजस्थान के अजमेर जिले का। दुष्कर्म की शिकार छात्रा बांसवाड़ा की रहने वाली है। उसने अजमेर के क्लाॅक टावर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि वह कोटड़ा क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर रहती है और एक निजी कॉलेज से बीएड कर रही है।
यहीं, बांसवाड़ा का रहने वाला सुनील भी रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। छात्रा का आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी सुनील उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में ले गया।
दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
होटल में सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुनील ने मोबाइल फोन से छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा।
छात्रा ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। थानाप्रभारी के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। अब आरोपी सुनील के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।