फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- police caught weapon smuggler in ajmer

हथियार तस्कर जेल में और बाहर जीजा कर रहा था ये खोटा काम

Thu, 01 Feb 2018 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- police caught weapon smuggler in ajmer
demo pic - फोटो : demo pic
पुलिस ने एक युवक को हथियारों के साथ पकड़ा है। जांच में सामने आया कि युवक हथियार तस्कर का जीजा है।
विज्ञापन


मामला अजमेर की क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस से जुड़ा है। यहां कोटड़ा क्षेत्र से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 162 जिंदा कारतूस, 13 मैग्जीन व 11 जोड़ी पिस्टल की हैंडग्रीप जब्त की है।

अजमेर उत्तर वृताधिकारी डीएसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने कोटड़ा क्षेत्र में यह कार्रवाई की। यहां पर एक मकान से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान जब्त किया और आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 

कहां से लाया इतना असला

rajasthan- police caught weapon smuggler in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी राजा पूर्व में एटीएस द्वारा अवैध हथियार तस्करी के मामले में पकड़े गए जुबैर का जीजा है। वर्तमान में जुबेर जेल में बंद है। डीएसपी राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी राजा इतनी भारी मात्रा में जिंदा कारतूस कहां से लाया और किसे सप्लाई करता था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed