{"_id":"5a4251f14f1c1b193e8bb091","slug":"rajasthan-a-murder-of-a-drunken-boy-in-baswara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंधे पर बैग देख रची लूट की साजिश, छीनाझपटी में कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंधे पर बैग देख रची लूट की साजिश, छीनाझपटी में कर दी युवक की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 07:36 PM IST
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने गए एक युवक के कंधे पर बैग देखकर तीन युवकों ने बड़ी रकम मिलने की उम्मीद में लूट की साजिश रची। लूट के प्रयास में उन्होंने युवक की हत्या कर दी, लेकिन जब बैग खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए।
घटना राजस्थान के बांसवाड़ा की है। एएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि मांगीलाल उर्फ मांगु (23), सोहन डिण्डोर (35) व रूपलाल उर्फ रूपा डिण्डोर आदिवासी (20) को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों गांव रतनपुरा, गलिया थाना आम्बापुरा, बांसवाड़ा के रहने वाले है। इन पर एक युवक की हत्या का आरोप है। गत 24 दिसम्बर को सुबह कलिंजरा थाना इलाके में पर अज्ञात व्यक्ति ने घोटिया आम्बा मन्दिर के पास खाई में एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी।
इस पर कलिंजरा थानाप्रभारी प्रेमसिंह, कुशलगढ़ उपाधीक्षक ब्रजराज सिंह और एएसपी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने पर मृतक के शरीर पर खरोचों के निशान नजर आए। उसका शव घसीटा हुआ था। शव के पास खून से सना बड़ा पत्थर मिला। शरीर पर कई जगह से खून बहता नजर आया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली। इसके आधार पर शव की शिनाख्त अरविंद रावल के रुप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों तक पहुंचने के लिए बिछाया जाल
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
पुलिस ने इलाके में शराब की दूकानों पर 23 दिसम्बर को आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। जिसमें तीनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध होने और उनके अपने घरों से भी गायब होने का पता चला।
तब पुलिस ने घोटिया आम्बा क्षेत्र के आस-पास जंगल में तलाशी अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। उन्हें कलिंजरा थाने लाया गया। जहां पूछताछ में हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि 23 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे वे तीनों गड़ा गांव में शराब पी रहे थे। तभी अरविन्द रावल मोटर साईकिल लेकर आया। उसने भी शराब पी रखी थी।

बैग में ये मिला
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
अरविंद ने एक बैग लटका रखा था। जिसमें मोटी रकम या बड़ा माल होने के लालच में आरोपियों ने बैग को छीनकर छुपा दिया।
इसी बात पर अरविंद और तीनों आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया। तीनों आरोपी अरविंद को घोटिया आम्बा की तरफ ले गए। वहां धारदार हथियार से वारकर अरविंद की हत्या कर दी और उसकी लाश को गहरे नाले में फैंक दिया। इसके बाद उसकी मोटरसाईकिल करीब एक किलोमीटर दूर गहरे नाले में फेंक दी। साथ ही, अरविन्द की जेब से 3650 रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू व एक बैग बरामद कर लिया है।