{"_id":"5a462c164f1c1bf61b8b5a18","slug":"rajasthan-a-army-man-committed-sucide-in-army-area-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के पास पेड़ से झूलती मिली लांस नायक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के पास पेड़ से झूलती मिली लांस नायक की लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
आर्मी एरिया में ट्रेनिंग सेंटर के पास पेड़ से झूलती एक सैन्यकर्मी की लाश मिलने से सनसनी मच गई।
यह घटना राजधानी जयपुर की है। वैशाली नगर पुलिस के अनुसार, मृतक विजय खटोड़ मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले था। वह आर्मी में लांसनायक के पद पर था और यहां जयपुर के आर्मी एरिया में पदस्थापित था।
आज सुबह करीब 8 बजे आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के पास पेड़ से विजय का शव लटका मिला। यह देख सैन्यकर्मी के साथी और अधिकारी सन्न रह गए। सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया। प्रथमदृष्टया इसे सुसाइड से मानकर देखा जा रहा है, लेकिन अन्य पहलूओं पर भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।