{"_id":"58fc64a94f1c1be6398b600e","slug":"police-raids-on-these-hookah-bars-in-the-jaipur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चल रहे इन हुक्काबारों पर पुलिस का छापा मार कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में चल रहे इन हुक्काबारों पर पुलिस का छापा मार कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
hukka bar
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की साउथ जिले की पुलिस टीम ने नियम कानूनों की अवहेलना कर चलाए जा रहे हुक्काबारों पर छापामारी कर कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने के सूचना मिलने पर कल शाम को अलग-अलग टीमें गठित कर साउथ जिले के रेस्टोरेन्ट व बार की चैकिंग करवाई गई।
एडिशनल डीपीसी योगेश गोयल व एसीपी अशोक नगर रामगोपाल शर्मा के निर्देशन में हुई चैकिंग के दौरान अशोक नगर में अवैध रूप से रेस्टोरेन्ट/बार मालिकों के द्वारा नाबालिग बच्चों तथा स्कूल व काॅलेजों के 100 मीटर की परिधि में तथा कोटपा एवं धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंधन करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर छापामारी कर कार्रवाई की गई।
चैकिंग के दौरान चित्तौड़ा हाउस क्षेत्र में संचालित अतरंगी हुक्का बार में 11 लोग अवैध रूप से हुक्का पीते हुए पाए गए। उनके और बार संचालक के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार, एक्सिस माॅल में संचालित विन्टोज कैफे में तीन व्यक्तियों तथा कैफे संचालक के विरूद्ध कार्रवाई की गई। एमजीएफ माॅल के पीछे संचालित कैफे ट्वीट में नौ लोगों सहित कैफे संचालक के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सिटी पर्ल में डी-लाॅस में तीन लोगों तथा कैफे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल दो कैफे संचालकों के विरूद्व प्रकरण दर्ज किया गया है तथा दो कैफे संचालको के विरूद्ध इस्तगासा किया जाकर 25 हुक्का पीने वालों के विरूद्ध कोटपा तथा धूम्रपान प्रतिषेध एवं अधूम्रपायी व्यक्तियों का स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की गई।