फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police raid in Hukka bar

जब पुलिस यहां पहुंची तो मुंह छिपाकर भागने लगी लड़कियां

Thu, 07 Sep 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Hukka bar
पुलिस से बचकर निकलती लड़कियां - फोटो : amar ujala
शहर में आज एक कॉलेज से कुछ दूरी पर जैसे ही पुलिस ने यहां दबिश दी तो यहां मौजूद लड़के-लड़कियां मुंह छिपाकर भागने लगे।
विज्ञापन



मामला अजमेर से जुड़ा है, यहां आज रीजनल काॅलेज से कुछ ही दूरी पर स्थित रेस्टोंरेंट में पुलिस ने जैसे ही दबिश दी नाबालिग लड़के और लड़कियां भागने लगे। बीती रात क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने जंक यार्ड नामक इस रेस्टोरेंट में चलाए जा रहे हुक्का बार पर दबिश देकर तम्बाकू, हुक्के, फ्लेवर सहित अन्य सामान जब्त कर संचालक रामनगर निवासी सुदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बावजूद आज सुबह दुबारा उसने यही काम शुरू कर दिया।


यहां से गुजर रही आईपीएस मोनिका सैन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने क्रिश्चयनगंज थाने का जाप्ता लेकर दबिश दी। इस पर यहां नाबालिग लड़के और लड़कियां हुक्के का सेवन कर रहे थे। साथ ही, कई आपत्तिजनक हालत में भी मिले। पुलिस को देखते ही लड़के और लड़कियों ने रोड पर मुंह छिपाते हुए दौड़ लगाना शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। पुलिस के अनुसार चार युवतियां और चार युवकों को पकड़कर पाबंद किया गया है। वहीं, संचालक सुदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed