फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police caught a minor girl with her mother in ajmer

पंजाब से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आई थी नाबालिग, 'माल पार' करते मां के साथ धरी गई

Thu, 30 Nov 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
police caught a minor girl with her mother in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में महिला - फोटो : अमर उजाला
बस व टैम्पो में सवारी बनकर अन्य सवारियों का माल पार करने वाली नाबालिग बेटी व उसकी मां अजमेर में क्लॉक टावर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने आरोपी मां को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमाण्ड लिया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्लॉक टावर थाने के उपनिरीक्षक गोपालराम ने बताया कि गत 27 नवम्बर को टैम्पो में सफर कर रही लोहागल निवासी संतोष देवी के बैग से बीस हजार रुपए व सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। इस संबंध में जब जांच की गई तो अलवर निवासी कश्मीरा देवी व उसकी नाबालिग बेटी को वारदात अंजाम देने का प्रयास करते पकड़ा गया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जहां कश्मीरा देवी ने बस व टैम्पो में वारदातें अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी ने पंजाब से इसकी विशेष ट्रेनिंग ली है। उन्होंने जयपुर, अलवर सहित कई जगह वारदातें अंजाम दी है। उपनिरीक्षक गोपालराम ने कहा कि फिलहाल माल बरामद नहीं हो पाया है। जल्द ही माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed