{"_id":"597312724f1c1b92538b46d3","slug":"person-died-due-to-electric-shock-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए युवक की मौत और पुलिस का ऐसा रवैया!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आए युवक की मौत और पुलिस का ऐसा रवैया!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद पुलिस का अजीब रवैया देखने को मिला। करंट के डर से पुलिस ने लाश को हाथ ही नहीं लगाया और काफी देर तक शव के आस-पास ही घूमते रहे। बाद में जाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को जीप में रखवाया गया। मामले को लेकर पूर्व विधायक ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया।
मामला दौसा का है, यहां शुक्रवार शाम को बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। कोतवाली थाना इलाके में स्थित सोमनाथ चौराहे पर ग्यारह हजार केवी का तार टूटकर दिनेश नाम के एक कॉलेज छात्र पर गिर गया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो सही, लेकिन वहां तमाशा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने शव को हाथ नहीं लगाया, बल्कि करंट के डर से बचते रहे। काफी देर बाद ग्रामीणों को कह कर शव को जीप में रखवाया गया। मामले को लेकर पूर्व विधायक नंदलाल बंसीवाल समेत कई लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।