फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   person died due to electric shock in dausa

करंट की चपेट में आए युवक की मौत और पुलिस का ऐसा रवैया!

Sat, 22 Jul 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock in dausa
बिजली - फोटो : अमर उजाला
करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद पुलिस का अजीब रवैया देखने को मिला। करंट के डर से पुलिस ने लाश को हाथ ही नहीं लगाया और काफी देर तक शव के आस-पास ही घूमते रहे। बाद में जाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को जीप में रखवाया गया। मामले को लेकर पूर्व विधायक ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


मामला दौसा का  है, यहां शुक्रवार शाम को बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। कोतवाली थाना इलाके में स्थित सोमनाथ चौराहे पर ग्यारह हजार केवी का तार टूटकर दिनेश नाम के एक कॉलेज छात्र पर गिर गया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो सही, लेकिन वहां तमाशा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने शव को हाथ नहीं लगाया, बल्कि करंट के डर से बचते रहे। काफी देर बाद ग्रामीणों को कह कर शव को जीप में रखवाया गया। मामले को लेकर पूर्व विधायक नंदलाल बंसीवाल समेत कई लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed