{"_id":"59885abb4f1c1bc8678b4613","slug":"one-arrested-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में तेज जीप दौड़ा रहे एक जने को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित की पिस्टल लोड बताई जा रही है। पुलिस ने उसके अन्य चार साथियों के खिलाफ भी शांति भंग के तहत कार्रवाई की।
अजमेर के कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बीती देर रात गश्त के दौरान थार जीप तेज गति में आ रही थी। संदेह के आधार पर रोका तो चालक ने शराब पी रखी थी। इस पर जीप को जब्त किया गया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई जो लोडेड थी। पकड़ा गया युवक अलवर गेट थाना क्षेत्र के रसूलपुरा निवासी साजिद है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, युवक से पूछताछ जारी है।