फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one arrested with pistol

पिस्टल लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा

Mon, 07 Aug 2017 06:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
one arrested with pistol
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
शराब के नशे में तेज जीप दौड़ा रहे एक जने को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित की पिस्टल लोड बताई जा रही है। पुलिस ने उसके अन्य चार साथियों के खिलाफ भी शांति भंग के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


अजमेर के कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बीती देर रात गश्त के दौरान थार जीप तेज गति में आ रही थी। संदेह के आधार पर रोका तो चालक ने शराब पी रखी थी। इस पर जीप को जब्त किया गया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई जो लोडेड थी। पकड़ा गया युवक अलवर गेट थाना क्षेत्र के रसूलपुरा निवासी साजिद है।
विज्ञापन

पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed