{"_id":"593a82c34f1c1b51039c8c1c","slug":"one-arrested-to-fixing-on-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत—श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत—श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर की एनईबी थाना पुलिस ने एनईबी हाउसिंग बोर्ड में दुकान की आड़ में भारत—श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक से नगदी भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवक राहुल विजय को भारत—श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित राहुल से 83 हजार 600 रुपए, दो मोबाइल और टीवी सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुद्वारे के समीप एक दुकान की आड़ में भारत और श्रीलंका के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपित राहुल विजय को मौके पर सट्टा लगाते गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक मैच बुकी का काम करता है और लोगों को मैच का ऑनलाइन भाव बताकर सट्टा खिलाता है।