{"_id":"596781aa4f1c1b29358b461f","slug":"one-arrested-in-ajmer-in-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : दो बच्चों के साथ मिलकर बनाता था घरों को निशाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा : दो बच्चों के साथ मिलकर बनाता था घरों को निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पांच दिन पहले हुई चोरी का आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर और उसके दो नाबालिग साथियों को निरुद्ध कर लिया। वहीं चोरी गया माल भी बरामद किया है।
मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है। गंज थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि गत 7 जुलाई की रात चटाई गंज निवासी राजेश पाण्डेय के सूने मकान में चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 10 जुलाई को दर्ज की गई। इस मामले में उपनिरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य की टीम ने पूर्व के चालानशुदा चोर को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने चोरी की वारदात कबूली। जीवनानी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित संजय नगर बोराज निवासी रोशन रेगर है। रोशन के दो नाबालिग साथियों को भी पुलिस ने निरुद्ध कर पूछताछ की। इसके बाद उनके कब्जे से राजेश पाण्डेय के घर से चोरी गया मंगलसूत्र, सोने की चैन, अंगुठियां, कान के टोप्स सहित अन्य बरामद किया है। आरोपित रोशन से पूछताछ की जा रही है।