फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now, in 15 minutes, the sigma will run to the victim

अब 15 मिनट में सिग्मा दौड़ाकर पीड़ित तक पहुंचेगी पुलिस

Fri, 04 Aug 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Now, in 15 minutes, the sigma will run to the victim
सिग्मा बाइक्स - फोटो : amar ujala
प्रदेश में पुलिस का मुखिया बदलते ही पुलिस भी एक्शन में नजर आ रही है। यहां तक कि अब अपने काम की रफ्तार को तेज कर जवाबदेही तय की जा रही है।
विज्ञापन


कोटा में आज शहर के 17 थानों को सिग्मा बाइकें दी गई हैं, जो 24 घंटे शहर में घूमेंगी और किसी भी घटना या वारदात की सूचना मिलने पर चंद पलों में वहां पहुंचेगी। हर थाने की एक सिग्मा पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटि रहेगी, जिन पर जिम्मेदारी रहेगी कि वे 15 मिनट में घटनाक्रम के बारे में कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। नीली और लाल बत्ती वाली यह बाइकें जीपीएस सिस्टम से भी लैस हैं। जल्द ही इन बाइकों पर कैमरे लगाए जाने की भी योजना है। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमन भौमिया ने आज 17 सिग्मा बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed