{"_id":"5995591b4f1c1bc9068b45ed","slug":"murder-of-a-soldier-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार-सरियों से हमला कर फौजी को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलवार-सरियों से हमला कर फौजी को मौत के घाट उतारा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में फौजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे फौजी पर बीती देर रात अज्ञात लोगों ने तलवार-सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने तब तक उस पर प्रहार किए जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके का है। इलाके के रोरू छोटी गांव में फौजी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रोरू छोटी निवासी सुमेर सिंह कल देर रात गाड़ी से गांव जा रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी के पहले टक्कर मारी तथा इसके बाद तलवार-सरियों से सुमेर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में सुमेर सिंह की मौत हो गई।
हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीकर के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।