{"_id":"59857f6e4f1c1b48358b4645","slug":"murder-in-sikar-in-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने पीटा, निकल गई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने पीटा, निकल गई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। इसके चलते तीन साथियों ने मिलकर एक अन्य साथी को इतना पीटा की उसकी जान निकल गई।
दरअसल, सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के दलपतपुरा गांव में बीती देर रात शराब के ठेके के सामने चार युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसमें तीन युवकों ने मिलकर अपने ही अन्य साथी विनोद पुत्र उमराव की लात-घूसों से पिटाई कर दी।
इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की इसकी जानकारी मिली तो वो उसे राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने पर कोटपूतली रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपितों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।