{"_id":"593eb1d11126f4ec0b8b4a95","slug":"murder-in-kota-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा दाल मिल में मजदूर की हत्या, कुछ घंटो बाद ही हत्यारा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा दाल मिल में मजदूर की हत्या, कुछ घंटो बाद ही हत्यारा पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
कोटा की उद्योग नगर थाना इलाके में स्थित दाल मिल में मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को दाल मिल के अंदर लहूलुहान हालत में मजदूर राजेश टूरू का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की तो हत्यारा कुछ घंटे बाद ही हत्थे चढ़ गया।
पुलिस अधीक्षक अंशुमन भोमिया ने बताया कि मजदूर राजेश टूरू की हत्या उसी के साथी मजदूर रमेश ने की थी। पुलिस ने आरोपित रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रविवार देर रात राजेश और रमेश के बीच पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बाद रमेश ने राजेश के सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रमेश मौके से फरार हो गया था। रमेश गांव भागना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया।