फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in baran

बाप के साथ मिलकर बेटों ने मां के साथ किया ये सलूक, जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 08 Apr 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
murder in baran
बारां जिले के मांगरोल कस्बे में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह तलाक था। आरोपित तलाक नहीं मिलने से नाराज चल रहे थें।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मांगरोल कस्बे के कंडेरा पाड़ा में रहने वाली रेहाना बेगम का उसके पति से पिछले आठ साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी से दोनों अलग रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर जब मोहल्ले के लोग नमाज पढ़ने चले गए तो मौका देख उसका पति मोहम्मद अली घर में घुसा। साथ में उसके दो बेटे शाहरुख और सलीम भी थे। 
विज्ञापन


तीनों ने बीड़ी बना रही रेहाना पर चाकूओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों को उसके घर से भागते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मृतका के पिता फतेह मोहम्मद ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले पांडौला में हुई मुस्लिम पंचायत में मोहम्मद अली ने तलाकनामा पेश किया था, लेकिन छह बच्चे होने के कारण उसे इसकी इजाजत नहीं मिली। साथ ही गुजारा भत्ता देने को भी कहा था। तभी से वह रेहाना से और भी ज्यादा नाराज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed