{"_id":"59ac0e174f1c1b02278b4e97","slug":"murder-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की कमरे में मिली लाश, गांव वालों ने किया थाने का घेराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की कमरे में मिली लाश, गांव वालों ने किया थाने का घेराव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
थाने का घेराव
- फोटो : amar ujala
युवक की कमरे में लाश मिली और उसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने थाने का घेराव किया।
घटना अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुरा की है। मसूदा थानाधिकारी करण सिंह शेखावत ने बताया कि मोतीपुरा गांव के 23 वर्षीय सद्दाम की बीती देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी सुबह मिली। जब मौके पर जाकर देखा तो सद्दाम की लाश उसके बिस्तर पर खून से लहूलुहान पड़ी हुई थी।
इस संबंध में जब उसकी पत्नी अफसाना से पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। ऐसे में प्रथम दृष्टया अफसाना द्वारा अपने किसी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही है।
मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अफसाना को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव कर रोष जताया।