{"_id":"58d62c164f1c1b657c1a1bca","slug":"minor-girl-raped-in-ramnivas-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर के रामनिवास गार्डन में 6 वर्षीय खानाबदोश बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर के रामनिवास गार्डन में 6 वर्षीय खानाबदोश बच्ची से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले रूकने का नाम ही नहीं ले रहे। अलग-अलग शहरों हर दूसरे दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना प्रदेश की राजधानी जयपुर में सामने आई है। जयपुर में शनिवार सुबह 6 वर्षीय खानाबदोश बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक खानाबदोश बच्ची के साथ यह घटना रामनिवास बाग के आस पास होने की बात सामने आ रही है। बच्ची यहां आस पास रहने वाले खानबदोश परिवार से संबंध रखती है। रामनिवास बाग में रोती हुई बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात से इलाके में एकबारगी हड़कम्प मच गया। बच्ची के परिवार को तलाशने की कवायद भी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लालकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को लेकर जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने इस मामले में पुलिस के सामने रानी और जलाल दो जनों पर आरोप लगाए हैं। चिकित्सक बच्ची के इलाज में जुटे हुए हैं।
दरअसल रामनिवास बाग पर अवैध रूप से ये खानाबदोश लोग रहते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी आने—जाने वाले लोगों और वाहनचालकों से भीख मांगते हैं। इनमें कई नशेडी भी शामिल होते हैं।
पुलिस की शक की सूई इन नशाखोरों पर टिकी हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं।