{"_id":"593fba46866419795d8b46c4","slug":"master-mind-of-nakabjani-gang-arrest-in-jawahar-nagar-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नकबजनी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में नकबजनी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नगर इलाके में एक निजी स्कूल में नकबजनी की वारदात करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद बताया कि मुख्य आरोपी बिटू सोनी उर्फ जयप्रकाश सोनी उम्र 21 साल निवासी सुदामापुरी,पंचवटी कॉलोनी खातीपुरा रोड थाना सोढाला का रहने वाला है।
इस संबंध में स्कूल संचालक सुधीर कुमार सिंह ने 8 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कैशियर विजय भवानी ने फीस काउंटर के कमरे की खिड़की तोड़कर अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी की सूचना दी। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति खिड़की तोड़कर घुसते देखकर और छैनी हथौड़े से दराजें तोड़कर चोरी करते नजर आए। वहां रखे तीन लेपटॉप, 35 हजार रुपए व अन्य सामान ले गए। केस की जांच सब इंस्पेक्टर सतीशचंद भारद्वाज को सौंपी गई।
पड़ताल में सामने आया कि अज्ञात शख्स वारदात के दो दिन पहले से स्कूल के गेट पर चौकीदार के कमरे में चौकीदारी हेतु ट्रायल के लिये आया था। सीसीटीवी में भी उसी हुलिए का आरोपी नजर आया। जिसकी पहचान बिटू सोनी के रुप में हुई। तब सब इंस्पेक्टर सतीशचंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी बिटू को सोमवार को पकड़ा। उससे चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।