{"_id":"597f25544f1c1bf50e8b474c","slug":"man-arrested-in-jaipur-after-3-murders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास समेत तीन की हत्या, नाम बदलकर पत्नी को मारने की फिराक में था ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास समेत तीन की हत्या, नाम बदलकर पत्नी को मारने की फिराक में था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फरारी काट रहे तीन हत्याओं के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां नाम बदल कर रह रहा था और सास समेत तीन लोगों की हत्या के बाद अब पत्नी की हत्या करने की फिराक में था।
झोटवाड़ा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रफीक रिजवी मूलत: बूंदी का रहने वाला है और वह जयपुर के नांगल जैसा बोहरा में अर्जुनसिंह के नाम से रह रहा था। उसने अर्जुन सिंह के नाम का पेन कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा रखा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की हत्या की फिराक में था। उसकी पत्नी ने लखन उचला में उसके खिलाफ अपनी मां यानि रफीक की सास की हत्या का मामला दर्ज करा रखा है। रफीक ने सास नसीम अख्तर का गला रेत कर हत्या कर दी थी और उसके बाद वह फरार हो गया।
इससे पहले उसका नाम 1990 बूंदी में पढ़ाई करते समय छात्र अमित के मर्डर में आया था। उसे इस मामले में जमानत मिल गई, लेकिन कुछ दिनों बाद एक लड़की को भगाने का मामला उसके खिलाफ दर्ज हो गया। इसके बाद वह बूंदी छोड़कर आगरा चला गया और वहां अमन अली के नाम से रहकर पढ़ाई की। इस दौरान उसने शादी कर ली। शादी के बाद उसका मार्बल पार्टनर के साथ विवाद हो गया तो उसने पार्टनर इम्तियाज खान का मर्डर उसके विरोधियों से करा दिया और वहां से भागकर जयपुर आ गया। यहां पर घाटगेट रहने लगा। इस दौरान उसने मकान मालिक की लड़की से शादी कर ली। यहां भी विवाद होने पर वह लखन उचला चला गया। जहां उसने सास की हत्या की।

पकड़ा तो पुलिसकर्मियों पर तान दी पिस्तौल
पुलिस के अनुसार कई मामलों में वांछित इस आरोपी को पकड़ने के लिए करीब दो महीने से प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रतन सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस उपायुक्त आश मोहम्म के सुपरविजन में गुरुभूपेंद्र सिंह थाना प्रभारी झोटवाड़ा के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हाशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार और नरेंद्र सिंह की टीम बनाई।
ढहर के बालाजी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी के होने की जानकारी मिली तो टीम वहां पहुंची और संदेह के आधार पर इससे पूछताछ की तो इसने अपना नाम अर्जुन सिंह बताया लेकिन, बातचीत के लहजे से इसकी असलियत सामने आ गई। पुलिसकर्मी इसे पकड़ने लगे तो पिस्तौल तान दी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इसके हाथ से पिस्तौल छीन ली और इसे धर दबोचा। पुलिस ने इसके पास से पिस्तौल और सात कारतूस भी बरामद किए है।