फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man arrested in jaipur after 3 murders

सास समेत तीन की हत्या, नाम बदलकर पत्नी को मारने की फिराक में था

Mon, 31 Jul 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
man arrested in jaipur after 3 murders
arrest - फोटो : demo
पुलिस ने फरारी काट रहे तीन हत्याओं के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां नाम बदल कर रह रहा था और सास समेत तीन लोगों की हत्या के बाद अब पत्नी की हत्या करने की फिराक में था। 
विज्ञापन

झोटवाड़ा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रफीक रिजवी मूलत: बूंदी का रहने वाला है और वह जयपुर के नांगल जैसा बोहरा में अर्जुनसिंह के नाम से रह रहा था। उसने अर्जुन सिंह के नाम का पेन कार्ड और आधार कार्ड भी बनवा रखा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की हत्या की फिराक में था। उसकी पत्नी ने लखन उचला में उसके खिलाफ अपनी मां यानि रफीक की सास की हत्या का मामला दर्ज करा रखा है। रफीक ने सास नसीम अख्तर का गला रेत कर हत्या कर दी थी और उसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले उसका नाम 1990 बूंदी में पढ़ाई करते समय छात्र अमित के मर्डर में आया था। उसे इस मामले में जमानत मिल गई, लेकिन कुछ दिनों बाद एक लड़की को भगाने का मामला उसके खिलाफ दर्ज हो गया। इसके बाद वह बूंदी छोड़कर आगरा चला गया और वहां अमन अली के नाम से रहकर पढ़ाई की। इस दौरान उसने शादी कर ली। शादी के बाद उसका मार्बल पार्टनर के साथ विवाद हो गया तो उसने पार्टनर इम्तियाज खान का मर्डर उसके विरोधियों से करा दिया और वहां से भागकर जयपुर आ गया। यहां पर घाटगेट रहने लगा। इस दौरान उसने मकान मालिक की लड़की से शादी कर ली। यहां भी विवाद होने पर वह लखन उचला चला गया। जहां उसने सास की हत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा तो पुलिसकर्मियों पर तान दी पिस्तौल

man arrested in jaipur after 3 murders
पुलिस के अनुसार कई मामलों में वांछित इस आरोपी को पकड़ने के लिए करीब दो महीने से प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए अ​तिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रतन सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस उपायुक्त आश मोहम्म के सुपरविजन में गुरुभूपेंद्र सिंह थाना प्रभारी झोटवाड़ा के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हाशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार और नरेंद्र सिंह की टीम बनाई। 

ढहर के बालाजी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी के होने की जानकारी मिली तो टीम वहां पहुंची और संदेह के आधार पर इससे पूछताछ की तो इसने अपना नाम अर्जुन सिंह बताया लेकिन, बातचीत के लहजे से इसकी असलियत सामने आ गई। पुलिसकर्मी इसे पकड़ने लगे तो पिस्तौल तान दी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इसके हाथ से पिस्तौल छीन ली और इसे धर दबोचा। पुलिस ने इसके पास से पिस्तौल और सात कारतूस भी बरामद किए है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed