{"_id":"592eafc64f1c1b432bbdafac","slug":"loot-at-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर और भरतपुर में पेट्रोल पम्प पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर और भरतपुर में पेट्रोल पम्प पर लूट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
इस पेट्रोल पम्प पर हुई लूट
- फोटो : amar ujala
अलवर और भरतपुर में बीती रात डेढ़ घंटे के दौरान हथियारों से लैस बदमाशों द्वारा लूट का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों वारदातों को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अलवर के खेड़ली थाना क्षेत्र में पथेना रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर चार-पांच बदमाश आए। उन्होंने हथियारों के बल पर पेट्रोल पम्प के स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश यहां से करीब 20 हजार रुपए की नकदी लूट ले गए। जाते समय बदमाश पम्प के स्टाफ को एक कमरे में बंद कर गए। इस वारदात से पहले रात करीब 10:30 बजे भरतपुर जिले के अलीपुर में भी चार-पांच बदमाशों ने किसान पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर लूट की। यहां भी हथियारों की नोक पर ही लूट हुई।
दोनों वारदात एक जैसे तरीके से की गई। ऐसे में पुलिस को शक है कि इन दोनों वारदात को बदमाशों के एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। लूट की सूचना के बाद सीओ लक्ष्मणगढ़ व कठूमर तथा खेड़ली के थानाधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इधर, जांच में सहयोग के लिए पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्कवायड टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया है।