फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   loans taken by fraud, arrested

धोखे से उठा लिया लाखों का लोन, कागजात चैक किए जो निकले फर्जी

Wed, 16 Aug 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
loans taken by fraud, arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 11 लाख रुपए का लोन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में बैंक कार्मिक की लिप्तता का भी संदेह जताया जा रहा है। अजमेर के कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मार्च में निजी बैंक की तरफ से शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया कि किशनगढ़ निवासी गोपाल मालाकार ने पूनम मार्बल फर्म के फर्जी दस्तावेज पेश करके बैंक से 11 लाख रुपए का लोन लिया था। इसकी एक भी किस्त जमा नहीं करवाई और जब बैंक ने पड़ताल की तो सामने आया कि कोई भी फर्म वहां पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की तो आरोपी गोपाल द्वारा फर्जीवाड़ा करने की पुष्टि हुई। इस पर गोपाल मालाकार को गिरफ्तार किया गया। थाने के उपनिरीक्षक राधेश्याम ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर सौंप दिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को लोन उपलब्ध करवाने में बैंक के कार्मिक की लिप्तता का भी संदेह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed