फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kota: missing young man in dera

राम रहीम के डेरे में दिखे 'लापता' भी, ये है नया खुलासा

Sun, 10 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Kota: missing young man in dera
सिरसा का डेरा और इनसेट में रोता हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसके डेरे में कई लापता लोगों के मौजूद होने की संभावना भी जताई जाने लगी है। यही कारण है कि परिजन अब इन डेरों में अपने लोगों को तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही मामला सामने आया है कोटा में। कोटा के रहने वाले एक परिवार का बेटा 8 साल पहले लापता हुआ था, जिसके अब सिरसा में आरोपी बाबा राम रहीम के डेरे में होने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में एक न्यूज चैनल पर दिखाई बाबा के भक्तों की तस्वीरों में लापता हुआ युवक शाबाद भी दिखाई दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने न्यूज चैनल पर दिखाई तस्वीरों में अपने खोये हुए बेटे को पहचान लिया है। फिलहाल परिजन कोटा छोड़कर दिल्ली में रहते हैं और वह सिरसा में पुलिस की मदद से बेटे को बाबा के डेरे सहित गांवों में तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सामान मिला, युवक नहीं

Kota: missing young man in dera
राम रहीम
दरअसल, शादाब कोटा की आईएल फैक्टी में काम करता था और साल 2009 में कंपनी के काम से हैदराबाद गया था। जब वह जयपुर-सिकंदरा ट्रेन से लौट रहा था तो उसकी सीट पर सिर्फ उसका सामान मिला वो नहीं मिला। तब से आज तक परिजन अपने खोए हुए बेटे को तलाश रहे हैं। उधर, कोटा जीआरपी भी एक बार फिर इस मामले में अपने पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

शादाब की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटा जीआरपी थाने में दर्ज की गई थी। परिजनों को आरोप है कि उस वक्त भी पुलिस ने अलग-अलग थाना इलाकों का मामला बताकर खूब चक्कर लगवाए और अब भी सिरसा डेरे में बेट की मौजूदगी के पुष्टि होने के बाद भी कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed