{"_id":"593d483d4f1c1bb25d9bef72","slug":"jewellery-stolen-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 रुपए देकर उड़ा ले गया 2.70 लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 रुपए देकर उड़ा ले गया 2.70 लाख के जेवर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लाल कैप लगाए आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बजाजा बाजार में एक सर्राफा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर दिनदहाड़े एक अज्ञात चोर सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर गया। चोरी गए जेवरात की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना शुक्रवार की है लेकिन रविवार को जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो मामले का खुलासा हुआ। सर्राफा व्यवसायी नरेंद्र गोयल ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान पर अकेला था। इसी दौरान लाल कैप लगाए एक युवक दुकान आया और चांदी का ताबीज खरीदने बात कही। इसके बाद ज्वैलर नरेंद्र गोयल ने उसे ताबीज दिखाया। डेढ़ सौ रुपए में सौदा तय होने पर युवक ने ताबीज खरीद लिया। इसी दौरान युवक ने ताबिज के पैसे उसे दिए और ताबीज का पैकेट उठाते समय पास में ही रखें मंगलसूत्र व सोने के टीके का पैकेट भी उठा कर अपने पर्स में रख लिया।
इसके बाद वह वहां से चला गया। रविवार को जब ज्वैलर नरेंद्र गोयल के बेटों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूराी घटना उन्हें सीसीटीवी फुटेज में दिखी। उन्होंने माल का स्टॉक चैक किया तो उसमें मंगलसूत्र और टीके गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ज्वैलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।