फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur nuisance - now night karfu only in Ramganj, Section 144 imposed in North district

जयपुर उपद्रव: रात को एक थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, 14 थानों में धारा 144

Thu, 14 Sep 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Sep 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Jaipur nuisance - now night karfu only in Ramganj, Section 144 imposed in North district
रामगंज - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार रात को हुए हिंसक उपद्रव के बाद अब शांति का माहौल है।
विज्ञापन


आज सुबह 4 बजे से माणकचौक, सुभाषचौक और गलतागेट इलाके से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। जबकि, उपद्रव प्रभावित क्षेत्र रामगंज इलाके में फिलहाल आज राज 9 बजे से कल शुक्रवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यहां भी दिन के वक्त कर्फ्यू हटा लिया गया है।

उपद्रव के अगले दिन गत शनिवार से शहर के माणकचौक, रामगंज, सुभाष चौक व गलतागेट थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके अलावा आधे शहर में इंटरनेट बैन कर दिया गया था। पिछले तीन दिनों में कर्फ्यू में ढील देने के बाद शांति नजर आई। कानून एवं व्यवस्था भी सुधरी।
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ कर उपद्रव मचाया, जिसके बाद

Jaipur nuisance - now night karfu only in Ramganj, Section 144 imposed in North district
बाजार में खरीदारी करने उमड़े लोग - फोटो : Vishnu Sharma
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम समीर कुमार के अनुसार इसके बाद कल रात 12 बजे से शहर के प्र​तिबंधित इलाकों में इंटरनेट बैन हटा लिया गया। आज से जयपुर नॉर्थ के सभी 14 थानों में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में तय किया कि दिन में कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया जाए और रात को भी केवल एक थाने में कर्फ्यू रखा जाए। अब आज से रामगंज थाने में रात 9 बजे से कल सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को रामगंज थाना क्षेत्र व आस-पास के इलाके में समुदाय विशेष द्वारा पुलिस पर पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ कर उपद्रव मचाया था। इसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed