फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur fiasco: Karfu will be removed from three police stations, Internet service starts midnight

जयपुर उपद्रव: कल से तीन थाना इलाकों में हटेगा कर्फ्यू, आधी रात बाद इंटरनेट भी शुरू

Wed, 13 Sep 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Jaipur fiasco: Karfu will be removed from three police stations, Internet service starts midnight
सूने पड़े बाजार - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में उपद्रव के बाद कल से शहर के तीन थाना इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। इस दौरान यहां धारा 144 लागू रहेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के माणकचौक, सुभाषचौक और गलतागेट इलाके से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा रामगंज इलाके में गुरुवार रात को 9 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू  रहेगा। यह निर्णय आज रात पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों की मीटिंग के बाद लिया गया। इससे पहले बुधवार को चारों थाना इलाकों में कर्फ्यू  में 13 घंटे की ढील दी गई। जिसमें पूरी तरह से शांति बनी रही। स्कूल, बाजार, आॅफिस और अन्य संस्थान खुले। जिसमें सड़कों पर रोजाना की तरफ चहलकदमी रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात को जयपुर के रामगंज इलाके में एक महिला के पुलिस का डंडा लगने की बात को लेकर बवाल हो गया था। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने पथराव व तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह से शहर के माणकचौक, रामगंज, गलतागेट व सुभाषचौक इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed