{"_id":"59b952d44f1c1b25688b4588","slug":"jaipur-fiasco-karfu-will-be-removed-from-three-police-stations-internet-service-starts-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर उपद्रव: कल से तीन थाना इलाकों में हटेगा कर्फ्यू, आधी रात बाद इंटरनेट भी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर उपद्रव: कल से तीन थाना इलाकों में हटेगा कर्फ्यू, आधी रात बाद इंटरनेट भी शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
सूने पड़े बाजार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में उपद्रव के बाद कल से शहर के तीन थाना इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। इस दौरान यहां धारा 144 लागू रहेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के माणकचौक, सुभाषचौक और गलतागेट इलाके से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा।
इसके अलावा रामगंज इलाके में गुरुवार रात को 9 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यह निर्णय आज रात पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों की मीटिंग के बाद लिया गया। इससे पहले बुधवार को चारों थाना इलाकों में कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील दी गई। जिसमें पूरी तरह से शांति बनी रही। स्कूल, बाजार, आॅफिस और अन्य संस्थान खुले। जिसमें सड़कों पर रोजाना की तरफ चहलकदमी रही।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात को जयपुर के रामगंज इलाके में एक महिला के पुलिस का डंडा लगने की बात को लेकर बवाल हो गया था। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने पथराव व तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह से शहर के माणकचौक, रामगंज, गलतागेट व सुभाषचौक इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था।