फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: After 13 hours of rest, then Karfu

जयपुर उपद्रव: 13 घंटे की ढील के बाद फिर लगा कर्फ्यू

Wed, 13 Sep 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Jaipur: After 13 hours of rest, then Karfu
कर्फ्यूग्रस्त इलाकों के मुआयने पर पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
जयपुर शहर के चार थाना इलाकों में आज 13 घंटे की ढील के बाद वापस कर्फ्यू लग गया। कर्फ्यू ढील के दौरान आमजन ने राहत की सांस ली। चार दिनों से घरों में बंद लोग हंसते मुस्कुराते घरों से बाहर निकले। स्कूल-आॅफिस भी खुले। जहां बच्चे स्कूल गए वहीं लोग अपने दफ्तर पहुंचे। इसी बीच कई लोगों ने जरूरत का घरेलू सामान खरीदा तो कुछ ने बैंक के कामकाज निपटाए।
विज्ञापन


कर्फ्यू में ढील के दौरान पुलिस उच्चाधिकारी हथियारबंद पुलिस जाप्ते के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च करते नजर आए। इसके अलावा संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गई। इस ढील के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।
विज्ञापन


पूरी तरह से शांति रही। लोग आस-पड़ौस से मिले। उनकी सुख-दुख की खैर-खबर भी ली। कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील पूरी होने पर माइक से अनाउंस कर लोगों को कर्फ्यूग्रस्त इलाके में घरों में जाने के निर्देश दिए गए। इससे वापस सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन इलाकों से हट सकता है कर्फ्यू

Jaipur: After 13 hours of rest, then Karfu
पुलिस का मार्च - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक कल संभावित एक-दो थाना इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा या फिर दिन में कर्फ्यू हटाकर सिर्फ रात्रि कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। इस पर आज देर रात तक पुलिस अधिकारियों की मीटिंग के बाद निर्णय होगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को रामगंज में हिंसक उपद्रव और फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद जयपुर के रामगंज, गलतागेट, रामगंज और माणकचौक थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद मंगलवार शाम को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। ​फिर आज दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक की ढील दी गई और फिर आज सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक 13 घंटे की ढील दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed