फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   irani gang arrested by police

देशभर में क्राइम करने वाली ईरानी गैंग छिपी हुई थी छोटे से कमरे में, पुलिस ने दबोचा

Fri, 22 Sep 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
irani gang arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
देशभर में लूट, डकैती, नकबजनी जैसी वारदात अंजाम देने वाली ईरानी गैंग को आज पुलिस ने एक छोटे से कमरे से धर दबोचा। गैंग को महाराष्ट्र पुलिस की एंटी रॉबरी टीम की मदद से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पुलिस की यह कार्रवाई राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित गंज थाना इलाके में की गई। गंज थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि बोराज स्थित टीचर्स काॅलोनी में पिछले कुछ समय से ईरानी गैंग के सदस्य किराए से रह रहे थे। इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस की एंटी रॉबरी टीम के जरिये मिली। इस पर दोनों राज्यों की पुलिस ने साथ मिलकर गैंग के पांच सदस्यों को एक छोटे से कमरे से दबोचा है। गैंग के सदस्य महाराष्ट्र में कई वारदात अंजाम देकर अजमेर में रहने लगे थे।
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि गैंग चैन स्नेचिंग, पुलिस बनकर ठगी करना, ज्वैलर्स की दुकान पर नजर बचाकर माल चुराना, डकैती सहित कई वारदात अंजाम दे चुकी है। गैंग के सदस्यों में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी सरफराज, पुणे निवासी यावर हुसैन, इमरान अली, जाॅन और मौहम्मद तकी है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम सभी बदमाशों को लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed