फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Honeypreet insan driver pradeep caught in Ram rahim case in Rajasthan

राम रहीम केस में बड़ी कामयाबी, राजस्थान में पकड़ा गया हनीप्रीत का ड्राइवर

Fri, 15 Sep 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 15 Sep 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet insan driver pradeep caught in Ram rahim case in Rajasthan
हनीप्रीत - फोटो : File photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला में हुई हिंसा के बाद से गायब चल रही उसकी सबसे करीबी हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंचकुला हिंसा के बाद हनीप्रीत के साथ उसका विश्वस्त ड्राइवर प्रदीप भी गायब चल रहा था।
विज्ञापन


हरियाणा की एसआईटी को ड्राइवर प्रदीप के राजस्थान के शेखावाटी में होने की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ तहसील में एक गांव से पकड़ा है। हालांकि राजस्थान पुलिस इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रदीप को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस उसे सिरसा लेकर रवाना हो गई। इससे दो दिन पहले यह खबरें भी मिली थी कि राम रहीम की राजदार और सबसे करीबी हनीप्रीत का मोबाइल नंबर राजस्थान के बाड़मेर जिले में लॉकेट हुआ  है। हालांकि इस घटना की भी पुलिस ने पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर के राजस्थान से गिरफ्तार होने से हनीप्रीत के भी पंचकुला हिंसा के बाद राजस्थान में छिपे होने की खबरें तेज हो गई हैं। लेकिन अभी तक हनीप्रीत का पता नहीं चल सका है।

इधर, सीकर पुलिस ने ये कहा...

Honeypreet insan driver pradeep caught in Ram rahim case in Rajasthan
Ram Rahim Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
राम रहीम के एक निजी सुरक्षा गार्ड को भी पंचकुला पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में सबसे रोचक पहलू यह है कि राजस्थान में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप को पकड़ना बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस हरियाणा की पुलिस की इस कार्रवाई से अंजान है।

लक्ष्मणगढ़ थानाप्रभारी और उच्चाधिकारी इस बात की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को प्रदीप की गिरफ्तारी की कोई जानकारी अभी तक नहीं हुई है। यदि हरियाणा पुलिस सीकर आई भी तो उसने यहां स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया।

आमतौर पर किसी दूसरे राज्य में कार्रवाई करते वक्त स्थानीय पुलिस को सूचना देना भी जरुरी होता है। इससे मामला संदिग्ध भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed