फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Home Minister: Do not just accept discussion of policemen's salary cuts

पुलिसकर्मियों के वेतन कटौती की केवल चर्चा, अभी फैसला नहीं- गृह मंत्री

Thu, 12 Oct 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 12 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
 Home Minister: Do not just accept discussion of policemen's salary cuts
गुलाबचंद कटारिया
प्रदेश में वेतन कटौती को लेकर राजस्थान पुलिस के जवानों में उपजे विरोध से सरकार और महकमे के बड़े अधिकारी पशोपेश में है। राजस्थान में वर्ष 2006 और इसके बाद भर्ती हुए पुलिस के जवानों के वेतन में कटौती को लेकर छिड़ी चर्चाओं के बाद पुलिसकर्मियों में रोष व्याप्त है। प्रदेश में पुलिस के जवान और कुछ अधिकारी मैस का बहिष्कार करने के साथ ही हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे है।
विज्ञापन


इसी बीच प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया कोटा में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने वेतन कटौती के मामले में कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के वेतन की कटौती नहीं हुई है। गृहमंत्री ने कहा कि अभी सरकार ने सिर्फ इसके लिए सब-कमेटी बनाई है। वेतन कटौती सिर्फ जुबानी चर्चाओं में है उस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ। इसलिए पुलिस के जवानों को वेतन कटौती के भ्रम को दूर करना चाहिए। इससे पहले गृहमंत्री ने कोटा दौरे पर कोटा रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक में रेंज आईजी विशाल बंसल सहित रेंज के सभी एसपी और विधायक भी मौजूद रहे। जिसमें हत्या, लूट और चोरी जैसी बढ़ती वारदातों को लेकर विधायक भवानी सिंह राजावत ने नाराजगी जाहिर की। कटारिया ने कहा कि प्रदेशभर में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना हमारी प्राथमिकता है। 35 फीसदी मौतें दुपहिया वाहन दुर्घटना के कारण हो रही है। इस पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सड़क हादसे रोकने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed