{"_id":"59ee02304f1c1bd9798b7ee5","slug":"hindu-jagran-manch-opposes-padmavati-the-effigy-of-bhansali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'पद्मावती' का विरोध, हिन्दू जागरण मंच ने फूंका भंसाली का पुतला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्म 'पद्मावती' का विरोध, हिन्दू जागरण मंच ने फूंका भंसाली का पुतला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
PADMAWATI_RAJPUTSENA
- फोटो : Demo pic
'पद्मावती' फिल्म के विरोध में हिन्दू जागरण मंच सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
रानी पद्मावती की जीवनी पर बनी फिल्म 'पद्मावती' का प्रदेश में विरोध बरकरार है। सोमवार को हिन्दू जागरण मंच सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने उदयपुर जिले में कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा।
इससे पहले विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के पुतले की शवयात्रा निकाली और उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। इन संगठनों ने कहा कि राजस्थान में इस फिल्म को जबरन रिलीज किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ किया गया है।
इससे पहले इस फिल्म के निर्माण के समय भी कई धार्मिक संगठनों सहित श्रीराजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया था। जयपुर में जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग के दौरान तोड़फोड़ भी कर दी थी। अब प्रोमो के जारी होने के बाद धार्मिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।