{"_id":"59cdb9d64f1c1bc0538b4e2b","slug":"girl-has-been-raped-and-murdered-by-two-minors-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में बाल अपचारियों ने लूटी किशोरी की अस्मत फिर की नृशंस हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में बाल अपचारियों ने लूटी किशोरी की अस्मत फिर की नृशंस हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
रेप
दुर्गा सप्तमी के दिन डांडिया खेलने गई एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया है। कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में बुधवार देर रात एक किशोरी की पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए कोटा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों बाल अपचारियों ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी कबूली है। पुलिस के मुताबिक एक बाल अपचारी किशोरी से एक तरफा मोहब्बत करता था। जिसके चलते किशोरी और उसके परिजनों से झगड़ा भी हुआ था। इसी की रंजिश पाले बैठे बाल अपचारी ने किशोरी को धोखे से सुनसान इलाके में बुलवाया और दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

Trending Videos
डांडिया खेलने अकेली गई थी किशोरी
demo pic
कोटा के अनंतपुरा इलाके की उड़िया बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची बुधवार रात डांडिया खेलने जाने को अकेली घर से निकली थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया था और देर रात अनंतपुरा थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।