{"_id":"59c62fb54f1c1b26688b6202","slug":"girl-commit-suicide-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की बीमारी से तंग होकर किशोरी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की बीमारी से तंग होकर किशोरी ने उठाया ये कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। किशोरी अपनी मां के लकवाग्रस्त होने के बाद से ही डिप्रेशन में थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अजमेर के रामगंज थाने में तैनात हैड कांस्टेबल पवन कुमार यादव ने बताया कि सोमलपुर गांव निवासी अल्लाहबख्श की 15 वर्षीय बेटी शाहना बानो ने कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। परिजनों ने खिड़की तोड़कर देखा तो घटना की जानकारी मिली। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यादव ने बताया कि शाहना की मां को कुछ समय पहले ही लकवा हो गया था। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। हालांकि, अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।