फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud in ajmer, gypan to collector

पंडित दीनदयाल के नाम पर लाखों रुपए का गबन

Thu, 14 Sep 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
fraud in ajmer, gypan to collector
ज्ञापन सौंपने जाते पीड़ित
भाजपा के आदर्श दिवंगत नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से संस्था बनाकर लाखों रुपए गबन का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अजमेर शहर की युवतियां आज यहां जिला कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि भाजपा के आदर्श दिवंगत नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से शिक्षा कार्यक्रम सुलतानपुर की संस्था ने शुरू किया था। इसमें 160 सेंटर्स बनाकर युवतियों को शिक्षिका के पद पर नौकरी दी। शिक्षिकाओं को साढ़े पांच हजार रुपए वेतन देने और इसके एवज में 40-40 बच्चों का 56 रुपए प्रत्येक बच्चे से लेकर रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही। इसके बाद बच्चों को कोचिंग भी देने को कहा।
विज्ञापन


सभी सेंटर्स पर रुपए एकत्रित कर जिला संयोजक विशाल सक्सैना को रुपए दे दिए गए और बच्चों को कोचिंग भी देना शुरू कर दिया गया। इसके बाद संस्था की ओर से जो लाभ व वेतन शिक्षिकाओं को  मिलना था वह नहीं दिया गया। उन्होंने विशाल सक्सैना से बात की तो वह उन्हें गुमराह करता रहा और अंत में अपना फोन बंद करके फरार हो गया। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर अतिरिक्त जिला कलक्टर किशोर कुमार ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवतियों को राहत दिलवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed