फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud in ajmer, complain to police

लोगों का पैसा हड़पकर करोड़पति बनी ये KBC

Fri, 22 Sep 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
fraud in ajmer, complain to police
पीड़ित लोग - फोटो : amar ujala
तीन साल में रुपए दुगुने करने का लालच देकर करोड़ों का गबन करके निजी कम्पनी के प्रतिनिधि फरार हो गए।
विज्ञापन


अजमेर जिले के ब्यावर उपखण्ड में केबीसी इंडिया नामक कम्पनी का कार्यालय खोला गया था। इस कम्पनी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को एजेंट बनाकर लोगों की राशि कम्पनी में जमा करवाने की बात कही थी और रकम तीन साल में डबल होने का लालच दिया। इस लालच में आकर ब्यावर और आस-पास के गांव के लोगों ने जमकर कम्पनी में अपना पैसा जमा करवाया। ब्यावर के नजदीकी गांव की रहने वाली रतूल बानो ने बताया कि उसने खुद के और रिश्तेदारों के लगभग 70 लाख रुपए कम्पनी में जमा करवाए, लेकिन अब कम्पनी के कार्यालय पर ताला जड़ा हुआ है। 


कम्पनी के प्रतिनिधियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। पीड़ितों ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह से मुलाकात कर कम्पनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई करके रुपए दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed