फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four people, including brother and sister, died from electric current in udaipur rajasthan

करंट ने ली भाई-बहन समेत चार जनों की जान 

Sun, 20 Aug 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 20 Aug 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Four people, including brother and sister, died from electric current in udaipur rajasthan
करंट लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से करंट लगने पर दो भाई बहनों समेत चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला राजस्थान में उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले का है। जहां घंटाली थाना इलाके में बोरी ग्राम पंचायत के लिलिया गांव है। यहां आज बिजली का हाई वोल्टेज केबल तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


इससे स्थानीय निवासी कारूलाल मीणा उम्र 25वर्ष, अम्बालाल मीणा उम्र 15वर्ष, लक्ष्मण मीणा का बेटा अनिल उम्र 15 वर्ष तथा बेटी पिक्का उम्र 11 वर्ष इस तार की चपेट में आ गए। गंभीर रुप से झुलसने पर चारों जनों को स्थानीय लोगों ने पीपलखूंट अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन मासूम बच्चों और एक युवक की इस दर्दनाक मौत से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शव देरी से उठाए और वहां हंगामा खड़ा हो गया। तब सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव समेत आला प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। समझाइश कर शवों को परिजनों के सुपुर्द किया। उनका पोस्टमार्टम करवाया। अब पुलिस मामले की जांच करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed